वालेस स्टीवंस के कुछ उद्धरण ::
अँग्रेज़ी से अनुवाद : सरिता शर्मा

वालेस स्टीवंस

कवि कीड़ों से रेशम के कपड़े बनाता है।

●

कवि अदृश्य का पुजारी होता है।

●

कवि दुनिया को वैसे ही देखता है, जैसे आदमी किसी औरत को देखता है।

●

पैसा एक तरह की कविता है।

●

स्वर्ग और नर्क के बारे में महान कविताएँ लिखी जा चुकी हैं, मगर पृथ्वी पर महान कविता लिखी जानी अभी बाक़ी है।

●

कविता का उद्देश्य जीवन को स्वयं में पूर्ण बनाना है।

●

कविता विद्वान की कला है।

●

मानव स्वभाव पानी जैसा है। वह अपने बर्तन के आकार में ढल जाता है।

●

मौत सुंदरता की जननी है। केवल नाशवान वस्तु सुंदर हो सकती है, इसीलिए हम पर नक़ली फूलों का कोई असर नहीं होता है।

●

वास्तविकता घिसी-पिटी होती है, जिससे हम रूपक का इस्तेमाल करके बच जाते हैं।

●

कल्पना चीज़ों की अभिलाषा है।

●

कल्पना प्रकृति पर मनुष्य की हुकूमत है।

●

विकट यथार्थ की स्थिति में, चेतना कल्पना की जगह ले लेती है।

●

इस चढ़ते सूरज की तेज़ चमक से मुझे एहसास होता है कि मैं कितना काला पड़ गया हूँ।

●

घर नीरव था और दुनिया शांत थी। पाठक पुस्तक बन गया था।

●

मैं वही हूँ जो मेरे आस-पास है।

●

रोशनी और परिभाषाओं को फेंक दो, और वह बताओ जो तुम अँधेरे में देखते हो।

●

दुनिया में सबसे ख़ूबसूरत चीज़, निस्संदेह, दुनिया ही है।

●

दुनिया ख़ुद को हर रोज़ कविता में नहीं सँवारती है।

●

मन को कभी संतुष्ट नहीं किया जा सकता है।

●

जब मैं नौ से छह बजे तक कार्यालय में होता हूँ, तब मैं निस्संदेह ज़िंदा नहीं होता हूँ।

●

गर्मियों की रात विचार की पराकाष्ठा जैसी होती है।

●

ईश्वर मुझमें है, वरना बिल्कुल नहीं है।

●

ईश्वर और कल्पना एक ही हैं।

●

ईश्वर नहीं, बल्कि उसमें विश्वास मायने रखता है।

●

मोहभंग आख़िरी भ्रम है।

●

असली खलनायक बेहद आकर्षक होते हैं।

●

शैतान की मौत कल्पना के लिए त्रासदी थी।

●

मन आँख से छोटा होता है।

●●●

वालेस स्टीवंस (1879–1955) सुप्रसिद्ध अमेरिकी कवि हैं। उनके यहाँ प्रस्तुत उद्धरण अँग्रेज़ी से हिंदी में अनुवाद के लिए इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न स्रोतों से चुने गए हैं। सरिता शर्मा सुपरिचित हिंदी लेखिका और अनुवादक हैं। उनके किए कुछ और संसारप्रसिद्ध लेखकों के उद्धरण यहाँ पढ़ें : वी. एस. नायपॉल │ हरमन हेस │ विलियम फॉकनर │ ग्राहम ग्रीन │ मिलान कुंदेरा │ निकोलाई गोगोल │ जेम्स बाल्डविन

प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *