मार्क ट्वेन के कुछ उद्धरण ::
अँग्रेज़ी से अनुवाद : सरिता शर्मा

मार्क ट्वेन

अगर आप सच बोलते हैं तो आपको कुछ भी याद रखने की ज़रूरत नहीं है।

जो व्यक्ति पढ़ता नहीं है, वह उस व्यक्ति से बेहतर नहीं है जो पढ़ नहीं सकता है।

जो परसों भी किया जा सकता है, उसे कभी भी कल तक मत टालो।

मैंने अपनी स्कूली शिक्षा को कभी भी अपनी शिक्षा में हस्तक्षेप नहीं करने दिया।

मृत्यु का भय जीवन के भय से उत्पन्न होता है। जो पूरी तरह से जीता है, वह किसी भी समय मरने के लिए तैयार है।

जब तक सच्चाई अपने जूते पहन रही होती है, तब तक झूठ आधी दुनिया की यात्रा कर चुका होता है।

उन लोगों को कभी सच न बताएँ जो इसके योग्य नहीं हैं।

उन लोगों से दूर रहें जो आपकी महत्त्वाकांक्षाओं को कम करने की कोशिश करते हैं। छोटे लोग हमेशा ऐसा करते हैं, लेकिन वास्तव में महान लोग आपको यह महसूस कराते हैं कि आप भी महान बन सकते हैं।

कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति को अपनी प्राथमिकता न बनने दें जो आपको विकल्प समझता है।

देश के प्रति वफ़ादारी हमेशा निभाएँ। सरकार के प्रति वफ़ादारी तब करें, जब वह इसके लायक़ हो।

सत्य कल्पना से अधिक अजीब है। लेकिन ऐसा इसलिए है, क्योंकि कल्पना संभावनाओं से चिपके रहने के लिए बाध्य है; सच नहीं।

झुर्रियाँ बस यह बताती हैं कि मुस्कान कहाँ थी।

किताबें उन लोगों के लिए हैं जो चाहते हैं कि वे कहीं और हों।

साहस भय का प्रतिरोध है। साहस भय का न होना नहीं है, बल्कि भय पर विजय प्राप्त करना है।

दयालुता ऐसी भाषा है, जिसे बहरे सुन सकते हैं और अंधे देख सकते हैं।

ख़ुद को ख़ुश करने का सबसे अच्छा तरीक़ा है, किसी और को ख़ुश करने की कोशिश की जाए।

सभी आविष्कारकों में सबसे महान आविष्कारक का नाम बताइए—संयोग।

मैंने अपने जीवन में बहुत सारी चिंताएँ की हैं। इनमें से अधिकांश व्यर्थ थीं।

वास्तविकता को प्रचुर कल्पना से हराया जा सकता है।

क्रोध एक तेज़ाब है। वह जिस पर फेंका जाता है; उससे अधिक नुक़सान उस बर्तन को पहुँचा सकता है, जिसमें इसे रखा जाता है।

सबसे बुरा अकेलापन ख़ुद के साथ सहज नहीं होना है।

आगे बढ़ने का रहस्य शुरुआत करने में है।

पहले अपने तथ्य प्राप्त करें, और फिर आप उन्हें जितना चाहें उतना तोड़-मरोड़ सकते हैं।

आपके जीवन में सबसे महत्त्वपूर्ण दो दिन होते हैं, एक तो वह दिन जिस दिन आप पैदा होते हैं और दूसरा वह दिन जब आपको पता चलता है कि आपका जन्म क्यों हुआ है।

ख़ुशी का पूरा आनंद लेने के लिए आपके पास इसे बाँटने वाला कोई होना चाहिए।

मूर्खों के साथ कभी बहस मत करो। वे आपको अपने स्तर तक गिरा देंगे और आपको अनुभव से हरा देंगे।

चिंता करना उस क़र्ज़ का भुगतान करने जैसा है जो आप पर नहीं है।

गर्जन अच्छा है, गड़गड़ाहट प्रभावशाली है; लेकिन बिजली ही है जो काम करती है।

आधा सच सबसे कायराना झूठ होता है।

कोई व्यक्ति ईमानदार है या नहीं, यह पता लगाने का एक तरीक़ा है : उससे पूछो; अगर वह हाँ कहता है, तो आप जानते हैं कि वह कुटिल है।

आयु शरीर से अधिक मन की अवस्था है। अगर आप महसूस नहीं करते हैं तो कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता है।

मैं बूढ़ा हूँ और मैंने बहुत सारी मुसीबतों को जाना है, लेकिन उनमें से ज़्यादातर कभी घटित नहीं हुई हैं।

कोई किताब जो उसमें है, उससे सफल नहीं बनती है; बल्कि उससे बनती है जो बाद में बचा रह जाता है।

मनुष्य एक दूसरे के प्रति भयानक रूप से क्रूर हो सकते हैं।

शोर कुछ भी साबित नहीं करता है। अक्सर जो मुर्ग़ी अंडा दे रही होती है, वह ऐसे कुड़कुड़ाती है; मानो उसने किसी क्षुद्र ग्रह को जन्म दिया हो।

जो आप जानते हैं, उसे लिखें।

हास्य मानव जाति का सबसे बड़ा वरदान है।

धन की कमी सभी बुराइयों की जड़ है।

●●●

मार्क ट्वेन (1835-1910) संसारप्रसिद्ध अमेरिकी लेखक हैं। उनके यहाँ प्रस्तुत उद्धरण अँग्रेज़ी से हिंदी अनुवाद के लिए goodreads.com से चुने गए हैं। सरिता शर्मा सुपरिचित हिंदी लेखिका और अनुवादक हैं। उनके किए कुछ और संसारप्रसिद्ध लेखकों के उद्धरण यहाँ पढ़ें : वी. एस. नायपॉलहरमन हेसविलियम फॉकनरग्राहम ग्रीनमिलान कुंदेरानिकोलाई गोगोलजेम्स बाल्डविनवालेस स्टीवंसहारुकी मुराकामी

प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *