एलिस मुनरो के कुछ उद्धरण ::
अँग्रेज़ी से अनुवाद : सरिता शर्मा

एलिस मुनरो

जिज्ञासा करने वाला हमेशा ख़ुश रहता है।

●

कभी भी लोगों की आत्माओं में कमीनेपन को कम मत आँको… विशेष रूप से तब जब वे दयालु होते हैं।

●

अगर वह एक मिनट के लिए भी अपने दुःख को भूल जाती है तो वह उसे तब और भी अधिक आहत करेगा जब उसका उससे फिर टकराव होगा।

●

जीवन में बहुत कम, या शायद केवल एक ही ऐसी जगह है, जहाँ कुछ हुआ था, और सब जगहें एक जैसी हैं।

●

हम अपने माता-पिता को अपने असली अपमानों के कहीं आस-पास भी फटकने नहीं दे सकते हैं।

●

दया और सुलह के क्षण मूल्यवान हैं, भले ही कभी न कभी विदा हो जाना है।

●

यह जानकर आश्चर्य क्यों होता है कि हमारे सिवाय अन्य लोग भी झूठ बोलने में सक्षम हैं?

●

प्यार आपको हर हालत में दुनिया से दूर कर देता है, चाहे वह अच्छी तरह चल रहा हो या बुरे वक़्त से गुज़र रहा हो।

●

जीवन शानदार होता अगर वह लोगों के लिए नहीं होता।

●

बहुत कम लोगों के पास भगवान की कोई देन होती है, और यदि आपके पास यह है तो आपको इसे सँभाल कर रखना चाहिए। आपको गुमराह होकर किसी को इसे आपसे छीनने नहीं देना चाहिए।

●

जब आप बच्चे होते हैं, तो आप हर साल एक अलग व्यक्ति बन जाते हैं।

●

आप जीवन से जीत नहीं सकते हैं।

●

किसी आदमी के साथ रहने का क्या मतलब है, अगर उसके पागलपन के अंदर न रहा गया हो?

●

लड़की में एक ख़ास तरह की गंभीरता होने से उसकी सूरत को अनदेखा किया जा सकता है।

●

प्यार में मेरी आधी चिंता यह थी कि प्यार को हानिरहित और ख़ुशनुमा बनाने के लिए उसे क्या रूप दिया जाए।

●

कभी-कभी मैं कोई कहानी किसी स्मृति, किसी क़िस्से से शुरू करती हूँ; लेकिन वे बीच में खो जाते हैं और आमतौर पर कहानी ख़त्म होने पर पहचाने भी नहीं जाते हैं।

●●●

एलिस मुनरो (जन्म : 1931) विश्वविख्यात कैनेडियन कथाकार हैं। उन्हें 2013 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। उनके यहाँ प्रस्तुत उद्धरण अँग्रेज़ी से हिंदी अनुवाद के लिए goodreads.com से चुने गए हैं। सरिता शर्मा सुपरिचित हिंदी लेखिका और अनुवादक हैं। उनके किए कुछ और संसारप्रसिद्ध लेखिकाओं के उद्धरण यहाँ पढ़ें :

अनाइस नीन │ हाना आरेन्ट │ सिमोन वेल │ एमिली ब्रॉण्टे │ वर्जीनिया वुल्फ │ सीमोन द बोउवार │ बेट्टी फ्रीडन │ सुजान सौन्टैग │ हेलेन सिक्सु │ कोलेट │ जर्मेन ग्रीयर │ हेर्टा म्युलर │ टोनी मॉरीसन │ डोरिस लेसिंग │ मार्गरेट ऐटवुड │ मैरी वोलस्टोनक्राफ़्ट │मरीना त्स्वेतायेवा │ डेबरा फेडमैन │ जॉर्ज सैंड

प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *