जे. के. रोलिंग के कुछ उद्धरण ::
अँग्रेज़ी से अनुवाद : सरिता शर्मा

जे. के. रोलिंग | तस्वीर सौजन्य : Getty Images

अगर आप जानना चाहते हैं कि कोई व्यक्ति कैसा है तो उसका वह व्यवहार ध्यान से देखिए जो वह अपने बराबरी वालों के साथ नहीं, बल्कि अपने अधीनस्थ लोगों के साथ करता है।

सपनों में खोए रहना और जीना भूल जाना अच्छी बात नहीं है।

हमारे दुश्मनों का सामना करने के लिए बहुत बहादुरी की ज़रूरत है, लेकिन हमारे दोस्तों का सामना करने के लिए भी उतनी ही बहादुरी चाहिए।

सुव्यवस्थित मन के लिए, मृत्यु बस एक और साहसिक कारनामा है।

यह महत्त्वपूर्ण नहीं है कि कोई किस हैसियत में पैदा हुआ है, बल्कि यह महत्त्वपूर्ण है कि वह बड़ा होकर क्या बन जाता है।

मृतकों पर दया मत करो… ज़िंदा लोगों पर तरस खाओ, और, सबसे ज़्यादा उन पर जो प्यार के बिना रहते हैं।

थोड़ी देर के लिए दर्द को सुन्न कर देने से दर्द तब और भी तेज़ होगा, जब आप अंततः इसे महसूस करेंगे।

हम सभी इंसान हैं, क्या हम नहीं हैं?

हर मानव जीवन का समान महत्त्व है, और वह बचाने लायक़ है।

अत्यधिक ज्ञान मनुष्य का सबसे बड़ा ख़ज़ाना है।

हम केवल तब तक ही मज़बूत हैं, जब तक हम एकजुट हैं; जैसे ही हम विभाजित होंगे—हम कमज़ोर पड़ जाएँगे।

उदासीनता और उपेक्षा अक्सर साफ़ नापसंद करने से अधिक नुक़सान पहुँचाती है।

जब हम मृत्यु और अँधेरे को देखते हैं, तो हम अज्ञात से डरते हैं और कोई बात नहीं है।

लोगों को दूसरों के सही होने की तुलना में ग़लत होने पर क्षमा करना कहीं अधिक आसान लगता है।

मैं अपनी किताबों में उस तरह के जादू में विश्वास नहीं करती, लेकिन मुझे विश्वास है कि जब आप अच्छी किताब पढ़ते हैं तो कोई जादुई घटना घट सकती है।

हमें अपनी दुनिया को बदलने के लिए जादू की ज़रूरत नहीं है। अपनी ज़रूरत की सारी शक्ति पहले से ही हमारे पास है।

आओ हम रात में क़दम रखें और उस चंचल प्रलोभन, रोमांच का पीछा करें।

यह मेरा विश्वास है कि आम तौर पर सच झूठ से बेहतर होता है।

जब आपने मेरे जितना जीवन देखा लिया होगा, तब आप जुनूनी प्रेम की शक्ति को कम नहीं आँकेंगे।

हत्या करना इतना आसान नहीं है, जितना कि भले लोग मानते हैं।

मुश्किलों से भरा वक़्त आने वाला है। हमारे सामने दो रास्ते होंगे—एक सही और एक आसान।

जिज्ञासा बुरी चीज़ नहीं है, लेकिन साथ में सतर्कता ज़रूरी है।

सच्चाई किताब की गहराइयों में छुपी होती है, बस उसे पढ़ने की देर है।

हमारी असलियत हमारी योग्यता से ज़ाहिर नहीं होती, बल्कि हमारे फ़ैसलों से होती है।

ख़ुशियाँ हमें मिल सकती हैं—बुरे से बुरे समय में भी, अगर थाम कर रखें रौशनी का दामन।

●●●

जे. के. रोलिंग (जोआन रोलिंग, उर्फ़ जोन कैथलीन रोलिंग) अत्यंत लोकप्रिय ब्रिटिश लेखिका हैं। उनका जन्म 31 जुलाई 1965 को इंग्लैंड में हुआ। अँग्रेज़ी में लिखी उनकी उपन्यास-शृंखला ‘हैरी पॉटर’ इक्कीसवीं सदी की सबसे मशहूर कृतियों में से एक है। यहाँ प्रस्तुत उद्धरण हिंदी अनुवाद के लिए इस उपन्यास-शृंखला से ही चुने गए हैं। सरिता शर्मा सुपरिचित हिंदी लेखिका और अनुवादक हैं। उनके किए कुछ और संसारप्रसिद्ध लेखिकाओं के उद्धरण यहाँ पढ़ें :

अनाइस नीनहाना आरेन्टसिमोन वेलएमिली ब्रॉण्टेवर्जीनिया वुल्फसीमोन द बोउवारबेट्टी फ्रीडनसुजान सौन्टैगहेलेन सिक्सुकोलेटजर्मेन ग्रीयरहेर्टा म्युलरटोनी मॉरीसनडोरिस लेसिंगमार्गरेट ऐटवुडमैरी वोलस्टोनक्राफ़्टमरीना त्स्वेतायेवा डेबरा फेडमैनजॉर्ज सैंडएलिस मुनरोनादीन गॉर्डिमरग्लोरिया स्टायनेमजूलिया क्रिस्तेवा

प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *